फोटोशॉप में उपयोग होने वाले उनके सबसे बेस्ट टूल | photoshop tools in hindi

फोटोशॉप में उपयोग होने वाले उनके सभी टूल और उनके उपयोग                  

How to use of adobe photoshop tools | how to use all tools of adobe photoshop 7.0

वैसे तो फोटोशॉप एक पावरफुल फोटो एडिटिंगग्राफिक्स डिज़ाइनिंगऔर आर्ट डिज़ाइनिंगsoftware है, किन्तु सबसे इम्पोर्टेन्ट इनके सभी टूल्स है photoshop में बिना इनके टूल्स के बारे में जाने आप कोई भी एडिटिंग नहीं कर सकते| इसलिए इस लेख में हम डिटेल्स में जनने वाले है की Adobe photoshop में इन टूल्स का क्या काम होता है?

Computer Course Wala

 
photoshop tools in hindi

1- Marquee Tool (मार्की टूल ) 
Photoshop shortcut keys (m)



photoshop में पहला टूल मार्की टूल होता | वैसे तो इस टूल का काम सिर्फ और सिर्फ सलेक्शन के लिए किया जाता है और इसके बाद किसी और टूल की मदत से इसे मूव कराया जाता है इस टूल में चार और इसके सब टूल पाए जाते है जिनका विवरण भी हम आगे करने वाले है मार्की टूल का shortcut key "m" होता है | मार्की टूल के चार भाग होते है जो निचे की तरफ दर्शाया गया है |


(A) Rectangular Marquee Tool (आयताकार मार्की टूल)
ये टूल भी मार्की टूल के अंतर्गत आता है और इस टूल का इस्तेमाल हम सिर्फ और सिर्फ
हम आयताकार चीजो को सलेक्ट करने के लिए करते है | इनके शॉर्टकट key के लिए आपको
शिफ्ट के साथ "m" को प्रेस करके करना होता है
|
       

(B) Elliptical Marquee Tool (एलिप्टिकल मार्की टूल) एलिप्टिकल मार्की टूल भी मार्की टूल के अंतर्गत आता है और इसका काम भी किसी भी ऑब्जेक्ट को सलेक्ट करना होता है| किन्तु यह टूल किसी भी ऑब्जेक्ट को आयताकार सलेक्ट करने के बजाय गोलाकार शेप में सलेक्ट करता है और इसके भी शार्टकट की को शिफ्ट के साथ "m" दबाकर ही प्रयोग में लाया जाता है| 

(C) Single Row Marquee Tool (सिंगल रो मार्की टूल ) इस टूल का प्रयोग किसी भी ऑब्जेक्ट पर एक सीधी पट रेखा जैसी सलेक्शन के लिए किया किया जाता है यह टूल भी मार्की टूल का एक अंश है और इस टूल का भी shortcut key शिफ्ट के साथ "m" को प्रेस करके किया जाता है

(D) Single Column Marquee Tool (सिंगल कोलम मार्की टूल) सिंगल रो मार्की टूल की तरह ही सिंगल कोलम मार्की टूल का उपयोग किया जाता है इन दोनों में सिर्फ फर्क इतना है की ये टूल एक खड़ी सीधी छड़ी की तरह किसी भी ऑब्जेक्ट को सलेक्ट करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है | और इस टूल का भी shortcut key शिफ्ट के साथ "m" को प्रेस करके किया जाता है

2 - Move Tool ( मूव टूल )



Photoshop shortcut keys (v) मूव टूल एक सिंगल टूल होता है और इस टूल का उपयोग सिर्फ और सिर्फ किसी भी सलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट अथवा बिना सलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट को इधर से उधर कही भी शिफ्ट करने के लिए किया जाता है मूव टूल का shortcut key "v" होता है| 

3- Lasso Tool ( लास्सो टूल)
Photoshop shortcut keys (L)





लास्सो टूल का उपयोग भी हम किसी भी ऑब्जेक्ट को सलेक्ट करने के लिए करते है लेकिन लास्सो टूल का यह सलेक्शन फ्री होल्ड होता है| इसका मतलब यह है की हम इस टूल की
मदत से जिस भी हिस्से का सलेक्शन करना चाहे तब माऊस की लेफ्ट बटन को प्रेस करके
और इसे ड्रैग करके कर सकते है | इस टूल का शॉर्टकट की "L "होता है|

4- Polygonal Lasso Tool (पोलिगोनल लास्सो टूल )
Photoshop shortcut keys (L)

लास्सो टूल की तरह पालीगोनल लास्सो टूल का उपयोग भी हम किसी भी ऑब्जेक्ट को सलेक्ट करने के लिए ही करते है पर जब हम माउस के लेफ्ट बटन को प्रेस करके ड्रैग करते है तो जहा पर हम इसे होल्ड करते है पोलीगोनल लास्सो टूल वही पर फ्रीज़ हो जाता है| फिर जैसे ही हम माउस को ड्रैग करते है तो ये फिर से सलेक्शन के लिए तैयार हो जाता है | इस टूल का शॉर्टकट की "L" होता है जो की शिफ्ट बटन को प्रेस करके किया जाता है |

5- Magnetic Lasso Tool (मैगनेटिक लास्सो टूल )
Photoshop shortcut keys (L)

इस टूल का उपयोग भी लास्सो और पोलिगोनल टूल की तरह से किसी भी ऑब्जेक्ट को  सलेक्ट  करने के लिए किया जाता है | पर जब हम माउस के लेफ्ट बटन को प्रेस करके ड्रैग करते है तो इसमें एक चुम्बकीय तत्व जैसा कुछ महसूस किया जा सकता है क्योकि उस टाइम यह बिलकुल चुम्बक के जैसा ब्यवहार करता है और ऑब्जेक्ट पर चिपक-चिपक कर चलता हैइस टूल का शॉर्टकट की "L" होता है जो की शिफ्ट बटन को प्रेस करके किया जाता है |


6- Magic Wand Tool (मैजिक वांड टूल )
Photoshop shortcut keys (w)



इस टूल का प्रयोग किसी भी एक कलर के ऑब्जेक्ट को पूरी तरह से सलेक्ट करके उस 
ऑब्जेक्ट के बैकग्राउंड को परफेक्ट बदलने के लिए किया जाता है, पर यह टूल तभी कम करने वाला है जब ऑब्जेक्ट का बैकग्राउंड बिलकुल एक कलर का हो अन्यथा यह काम नहीं करने वाला है | इस टूल का शॉर्टकट की "w" होता है
|

7- Crop Tool (क्रॉप टूल )
Photoshop shortcut keys (c)


क्रॉप टूल का उपयोग किसी भी ऑब्जेक्ट को काटने - छाटने के लिए किया जाता है |अर्थात किसी रेशियो के अनुसार किसी ऑब्जेक्ट को पहले सलेक्ट किया जाता है फिर उस सलेक्ट किये गए भाग को उस रेशियो के तहत काटा जाता है | इस टूल का शार्टकट की "c" होता है|

8- Slice Tool And Slice Select (स्लाइस टूल और स्लाइस सलेक्ट टूल ) 
     Photoshop shortcut keys (k)


इस टूल का ज्यादा उपयोग नहीं किया जाता क्योकि इस टूक का उपयोग सिर्फ वेब पेज बनाने के लिए किया जाता है | जब आप वेब पेज बनाते हो तब आपको इस टूल का उपयोग किसी भी ऑब्जेक्ट को सलेक्ट करने के लिए किया जाता है | इस टूल का शार्टकट की "k" होता है|


9- Healing Brush Tool And Patch Tool (हीलिंग ब्रश टूल और पैच टूल )
     Photoshop shortcut keys (j)



इस टूल का उपयोग किसी भी ऑब्जेक्ट का क्लोन तैयार करने अथवा टूलबार में दिए गए किसी भी एक पैटर्न को ऑल्ट बटन प्रेश करके सलेक्ट कर लेते है फिर जहाँ- जहाँ उस क्लोन अथवा पैटर्न की जरुरत होती है वहां-वहां पेस्ट कर देते है | उदाहरण के लिए मान लीजिये यदि किसी ऑब्जेक्ट में किसी पुरुष की आँखे कही दूसरी जगह पेस्ट करनी हो तो आप ऊपर बताये गये रास्ते का उपयोग करके बहुत ही आसानी से यह काम कर सकते है | इन दोनों टूल्स का शॉर्टकट की "j" है जिसे शिफ्ट के साथ उपर निचे करके इस्तेमाल कर सकते है|

10- Brush Tool And Pencil Tool (ब्रश टूल और पेंसिल टूल )
      Photoshop shortcut keys (b)



ब्रश टूल का प्रयोग हम किसी भी ऑब्जेक्ट में कलर फिल करने के लिए करते है जबकि पेंसिल टूल का प्रयोग बिलकुल पेंसिल की तरह कुछ भी लिखने के लिए किया जा सकता है चाहे वो कलर में लिखना हो या फिर ब्लैक इन व्हाट | दोनों ही टूल का शॉटकट की "b" है जो शिफ्ट के साथ ऊपर निचे लाया जाता है | 

11- Clone Stamp Tool And Pattern Stamp Tool 
       (क्लोन स्टाम्प  टूल और पैटर्न स्टाम्प टूल )
      Photoshop shortcut keys (s) 


 

क्लोन स्टाम्प टूल और पैटर्न स्टाम्प टूल का उपयोग हम बिलकुल हीलिंग ब्रश टूल की तरह करते है यहाँ भी इसका प्रयोग कसी भी ऑब्जेक्ट को कॉपी करके क्लोन तैयार करने के लिए किया जाता है| फोटोशॉप में इस कीका शॉर्टकट "s" है जिसे शिफ्ट की सहायता से उपर निचे किया जाता है |

12- History Brush Tool And Art History Brush Tool
     (हिस्ट्री ब्रश टूल और आर्ट हिस्ट्री ब्रश टूल )  
       Photoshop shortcut keys (y)


किसी भी वर्जिनल ऑब्जेक्ट पर वहुत सारा एडिटिंग करने के बाद जब हम पुन: उस ऑब्जेक्ट को उसी रूप में पाना चाहते है तो हिस्ट्री ब्रश टूल और आर्ट हिस्ट्री ब्रश टूल का इस्तेमाल किया है |इस टूल का फोटोशॉप शॉर्टकट की "y" है जिसे शिफ्ट के साथ ऊपर-निचे कर सकते है |


13- Eraser Tool, Background Eraser Tool And Magic Eraser Tool 
(इरेज़र टूलबैकग्राउंड इरेज़र टूल, और मैजिक इरेज़र टूल )
     Photoshop shortcut keys (e)


इरेज़र टूल और बैकग्राउंड इरेज़र का काम किसी भी ओब्जेक्ट को अथवा उसके बैकग्राउंड को मिटाने के लिए किया जाता है और मैजिक इरेज़र टूल का काम किसी एक पर्टिकुलर कलर के बैकग्राउंड को एरेज करने के लिए किया जाता है | इस टूल का शॉर्टकट की "e" है जिसे शिफ्ट के साथ ऊपर निचे किया जाता है |

14- Gradient Tool And Paint Bucket Tool (ग्रेडिएंट टूल और पेंट बकेट टूल )                     Photoshop shortcut keys (g)



ग्रेडिएंट टूल का इस्तेमाल किसी भी सलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट के ऊपर दिए गए किसी एक ग्रैडेड को पेस्ट करने के लिए किया जाता है अब यहाँ आपको ग्रेडेड का मतलब नहीं पता होगा तो मान लो किसी भी ऑब्जेक्ट के बैकग्राउंड में कुछ कलर है और हम वहां पर कुछ एक्स्ट्रा चमकदार कलर लगा दे तो वो ग्रेडेड है | और पेंट बुकेट टूल का इस्तेमाल हम किसी सलेक्टेड स्थान पर कलर करने के लिए करते है | इन दोनों का शॉर्टकट की "g" है जिसे शिफ्ट की सहायता से हम ऊपर निचे कर सकते है


15- Blur Tool, Sharpen Tool And Smudge Tool (ब्लर टूल शार्पेंन टूल और इस्मग टूल )         Photoshop shortcut keys (r)



ब्लर टूल का इस्तेमाल माउस के राईट बटन को किसी भी ऑब्जेक्ट पर घुमाने पर होने लगता है इसमें ऑब्जेक्ट धुधला होने लगता है | वही शार्पेंन टूल का इस्तेमाल ठीक ब्लर टूल की तरह से करने पर और शार्प होने लगता है| अब बात करे इस्मग टूल का तो इसका कुछ खास इस्तेमाल नहीं किया जाता है | इन सभी टूल का शॉर्टकट की "r" है जिसे शिफ्ट की सहायता से ऊपर निचे किया जा सकता है |

16- Dodge Tool, Burn Tool And Sponge Tool 
       (डोज टूल बर्न  टूल और स्पोंग टूल)        
        Photoshop shortcut keys (r)


डोज टूल का इस्तेमाल हम किसी भी सलेक्टेड स्थान जो की डार्क हो को लाइट करने के लिए तथा बर्न टूल का इस्तेमाल हम डोज टूल का ठीक उल्टा लाइट से डार्क करने के लिए किया जाता है | वाही पर स्पोंग टूल का कुछ खाश काम नहीं है फोटोशॉप के यूज़ में | इन सभी का शोर्टकट की "r" है जिसे शिफ्ट की सहायता से ऊपर निचे किया जा सकता है |


17- Path Selection Tool, Direct Selection Tool 
      (पाथ सिलेक्शन टूल और डायरेक्ट सिलेक्शन टूल  ) 
      Photoshop shortcut keys (a)



इस टूल का इस्तेमाल फोटोशॉप में न के बराबर है और बात अगर करे की इ टूल का इस्तेमाल किस तरीके से करते है तो इस टूल का इस्तेमाल भी सलेक्शन के लिए किया जाता है और इस टूल का शोर्टकट की "a" होता है |


18- Horizontal Type Tool, Vertical Type Tool, Horizontal Mas Type Tool And Vertical Mask Type Too (हॉरिजॉन्टल टाइप टूल, वर्टीकल टाइप टूल, हॉरिजॉन्टल मास्क टाइप टूल, वर्टीकल मास्क टाइप टूल) 
Photoshop shortcut keys (t)



इन सभी टूल का स्तेमाल सिर्फ और सिर्फ टेक्स्ट लिखने के लिए किया जाता है| जैसा की आप देख पा रहे है इनके नाम के आधार पर इनका टेक्ट सीधा , उल्टा और ठीक इसी प्रकार एक मास्क के रूप में लिखा जाता है | इनमे सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला टेक्स्ट हॉरिजॉन्टल टाइप टूल है | इन सभी टूल का शॉर्टकट की "t" है जिसे शिफ्ट की सहायता से ऊपर-निचे किया जाता है

 

19- Pen Tool, Freeform Pen Tool , Add anchor Point Tool, Delete anchor Point Tool, And Convert Point Tool (पेन टूल, फ्रीफोर्म पेन टूल, ऐड एंकर पॉइंट टूल, डिलीट एंकर पॉइंट टूल )
  Photoshop shortcut keys (p)


 

एक्चुली इन सभी टूल को पेन टूल कहा जाता है और इनका फोटोशॉप में उपयोग किसी ऑब्जेक्ट का सलेक्शन करने, सलेक्शन को जोड़ने, सलेक्शन को हटाने और किसी भी ऑब्जेक्ट का शेप तैयार करने के लिए किया जाता है | इन सभी का शॉर्टकट की "p" होता है जिसे शिफ्ट की सहायता से ऊपर निचे मूव कराया जा सकता है|


20- Rectangle Tool, Rounded Rectangle Tool , Ellipse Tool, Polygon Tool, Line Tool, And Custom shape To (रेक्टेंगल टूल, राउंडेड रेक्टेंगल टूल, एल्लिप्स टपोलीगन टूल, लाइन टूल और कस्टम शेप टूल) 
Photoshop shortcut keys (p)



एक्चुली इन सभी टूल को शेप टूल कहा जाता है क्योकि इनका काम ग्राफिक्स डिजाइन बनाने के लिए किया जाता है| इन सभी टूल का अपना एक अलग शेप होता है जैसे रेक्टेंगल टूल का आयताकार, राउंडेड टूल का वर्गाकार, एलिप टूल का अंडाकार, पोलिगन टूल का खष्ठभूजाकार, लाइन टूल का एक सिंगल लाइन, और अंत में कस्टम शेप टूल का जो की इन सभी टूल में बेस्ट टूल है का कुछ डिफाल्ट अट्रेक्टिव शेप जो पहले से दिए होते है अदि जैसा होता है | इन सभी टूल का शॉर्टकट की "p" होता है जिसे शिफ्ट की सहायता से ऊपर निचे किया जा सकता है|


21 - Note Tool ( नोट टूल )
       Photoshop shortcut keys (n)



नोट टूल का उपयोग photoshop में किसी नोट को लिखने के लिए किया जाता है और इसका शॉर्टकट की "n" होता है|

22- Eyedropper Tool, Color sampler Tool And Measure 
      (आईड्रोपेर टूल, कलर सेम्पल टूल और मिजर टूल )
      Photoshop shortcut keys (i)


आईड्रोपेर टूल और कलर सेम्पल टूल का कार्य बस इतना है की किसी अदर स्थान से किसी भी कलर को उठा कर उस कलर को अपना कलर बना देता है | यहाँ पर मेजर टूल थोडा सा हटके है इस टूल का कार्य किसी भी टेढ़ी बस्तु को सीधी करने तथा किसी ऑब्जेक्ट का मेजरमेंट लेने के लिए किया जाता है | इन सभी टूल का शॉर्टकट की "i" है जिसे शिफ्ट की सहायता से ऊपर-निचे किया जा सकता है |

23- Hand Tool (हैण्ड टूल )
      Photoshop shortcut keys (h)



हैण्ड टूल का उपयोग बस ऑब्जेक्ट को खसकाने के लिए किया जाता है | और इसका शॉर्टकट "h" है |

24- Zoom Tool (ज़ूम टूल )
      Photoshop shortcut keys (z)


photoshop में ज़ूम टूल का रोल सबसे बड़ा होता है क्योकि हमें बार-बार किसी ऑब्जेक्ट को जब बड़ा या फिर छोटा करना होता है तब इस कार्य को ज़ूम टूल से ही किया जाता है | इस टूल का शॉर्टकट की "z" होता है | इसे ctrl+ और ctrl- से बड़ा या छोटा किया जाता है |

25- Set Foreground Color And Set Background Color 
      (सेट फोरग्राउंड कलर और सेट बैकग्राउंड कलर  )



सेट फॉरग्राउंड कलर का कार्य ऑब्जेक्ट के बाहरी हिस्से को कलर करना जबकि सेट बैकग्राउंड कलर का मतलब ऑब्जेक्ट के आन्तरिक भाग (पीछे का हिस्सा) को कलर करना होता है |


26- Edit In Image Ready  (एडिट इन इमेज रेडी  )
      Photoshop shortcut keys (CTRL+Sift+m) 


कभी-कभी हमरा पीडीऍफ़ photoshop में ओपन नहीं होता है तो वहा पर इमेज रेडी में ओपन करने पर यह खुल जाता है | photoshop में इसका शॉर्टकट ctrl+shift+m होता है |

                      

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें