नमस्कार दोस्तों आपका एक बार फिर से स्वागत है आपके इस अपने ब्लॉग के वेबसाइट पर जहाँ पर आपको सिखाया जाता है A to Z computer course, टेक से सम्बंधित ज्ञान, और आपको दिया जायेगा कम्प्यूटर से सम्बंधित कुछ important टिप्स & ट्रिक्स और साथ में दिया जायेगा आपको कम्प्यूटर से सम्बंधित कुछ इम्पोर्टेन्ट प्रतियोगी प्रश्न जो आपको कंप्यूटर में एक्सपर्ट बनाने के लिए काफी है |
हमारे कुछ और पोस्ट क्या जिसे आप पढना चाहोगे?-
फोटोशॉप क्या है? और फोटोशॉप का उपयोग किस लिए किया जाता है (What is Photoshop used for?)
What is Different of photopea and Adobe Photoshop
एडोबी फोटोशॉप और फोटोपी में अंतर क्या है ?
कंप्यूटर एक परिचय Computer an introduction
गेमिंग की दुनिया में धूम मचा रहा है 'फैंटम 81 कीबोर्ड' (Phantom 81 Keyboard)- जानिए क्यों?
कैसे ट्रांसपेरेंट कीबोर्ड आपके कंप्यूटर को बना सकता है स्मार्टर?
क्या आपके मन में हैं बेसिक कम्प्यूटर कोर्स के सवाल? तो पढ़ें यहां (FAQs)
एक्सेल क्या है हिंदी में समझाए | what is excel in Hindi And what is excel in computer
computer WINDOWS shortcut keys in hindi कम्प्यूटर के विंडोज की कुछ हिंदी शॉर्टकट की
दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको सिखाने वाले है कम्प्यूटर के (short cut key of computer) कुछ महत्वपूर्ण computer shortcut key जो आपके जीवन में बहुत ही अच्छा प्रभाव डालने वाले है साथ ही आपको कम्प्यूटर के छेत्र में फास्टेस्ट बनाने में वहुत ही अहम् भूमिका बनाने वाले है तो चलिए सिख लेते है all shortcut keys of computer और हम देने वाले है आपको computer shortcut keys pdf में भी तो डाउनलोड कीजिये और बन जाइये कम्प्यूटर एक्सपर्ट |
Computer shortcut keys in Hindi को जानने के लिए यहाँ पर हम कुछ टेबल का इस्तेमाल करने वाले है जिससे आपको समझने में आसानी हो सके | हमारा ये दायित्व बनता है की हम एक यूजर फ्रेंडली कंटेंट बनाये जिसे कोई भी आसानी से समझ सके| लेकिन इतनी मेहनत करने पर आप का भी दायित्व है की आप हमारे इस ब्लॉग को फॉलो जरुर कीजिये ताकि आप आपने साथ- साथ दुसरो को भी कम्प्यूटर एक्सपर्ट बना सके तो चलिए शुरु करते है |
Windows Shortcut Key -
Windows + फुलस्टॉप बटन या Windows + सेमिकोलम बटन = एमोजी
दोस्तों आपको अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप पर विंडोज बटन के साथ फुल स्टॉप बटन या फिर सेमिकोलम बटन को दबाना है जैसे ही आप इस बटन का उपयोग करेंगे आप के सामने ढेर सारे एमोजी के बॉक्स खुल जायेंगे जिसके बाद आप चाहे तो किसी भीं एमोजी का इस्तेमाल अपने कम्पुटर के साथ लिखने के लिए कर सकते है |
Windows + R बटन = रन कमांड
जैसे आप अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप से विंडोज के साथ आर बटन को प्रेस करेंगे तो आपके सामने रन कमांड का आप्शन खुल कर आ जायेंगे हम आपके जानकारी के लिए आपको यह बता दे की रन कमांड में किसी भी फाइल को सीधे उसके नाम या फिर उस फाइल के एक्सटेंशन नाम को लिखने मात्र से ही वह फाइल ओपन हो जाता है |
Windows + S बटन = सर्च बार
विंडोज के साथ S बटन को आप जैसे ही प्रेस करेंगे आप अपने कम्प्यूटर के सर्च बार में आ जायेंगे जहा से आप अपने कम्प्यूटर में उपलभ्द किसी भी प्रोग्राम या फिर फाइल को उसके नाम से लिखने मात्र से ही उस फाइल को ओपन कर पाएंगे |
Windows + सभी ऐरो बटन = ऐडजेस्ट करना
Windows के साथ आपके कम्प्यूटर में चार ऐरो बटन जिसे आप मुख्यतः ऊपर-निचे, दये-बाये खसकाने के लिए करते है इन सभी बटन का उपयोग करके आप आपके कम्प्यूटर के विंडोज में उपस्थित एकसाथ कई फाइलो को एक स्थान से दुसरे स्थान तक मूव करने के लिए किया जाता है |
Windows + प्लस या माइनस बटन का उपयोग = ऑब्जेक्ट को छोटा या बड़ा करने के लिए
विंडोज के साथ प्लस बटन को दबाने से आप किसी भी फाइल को बड़ा कर सकते है और वही बात करे विंडोज के साथ माइनस बटन का दबाने से आप किसी भी फाइल को छोटा कर सकते है | पर इसके लिए आपके माउस के बटन का भी एक अहम् रोल है क्योकि इस कार्य के लिए आपको अपने माउस को जहा पर रक्खा होगा बस उसी जगह के जितने भी ऑब्जेक्ट होंगे वो बड़ा या छोटा होगा |
Windows + T = टास्कबार ऑब्जेक्ट को ओपन करना
जी हा दोस्तों अगर आप विंडोज के साथ t बटन को प्रेस करेंगे तो आप देखेंगे की आपके विंडोज के टास्क बार पर जितने भी ऑब्जेक्ट है सभी सलेक्ट है बस इसके लिए आपको अपने ऐरो की की सहायता से जिस भी ऑब्जेक्ट को खोलना है उसे सलेक्ट करना है और इंटर बटन को प्रेस कर देना है अब आप देखेंगे की वह ऑब्जेक्ट आपके सामने होगा |
Windows + 1 to 100 बटन = टास्कबार ऑब्जेक्ट को ओपन करना
विंडोज का ये शार्टकट आपके कम्प्यूटर एक्स्सेस को और भी फ़ास्ट बना सकता है बस इसके लिए आपको हमारे द्वरा जो भी इंस्ट्रक्शन जिए जा रहे हो उसका पालन करना होगा | वैसे तो ये भी बिलकुल टास्कबार ऑब्जेक्ट को ओपन करने के लिए किया जाता है लेकिन यहाँ पर आपको किसी इंटर बटन के बजाय सिर्फ आपको विंडोज के साथ एक से लेकर सौ तक की गिनती का प्रयोग करना होगा | उदाहरण के लिए जैसे आपके टास्कबार में तीसरे नंबर पर यदि गूगल क्रोम है तो आपको विंडोज के साथ 3 नंबर प्रेस करना होगा और ऐसा जैसे ही आप करोगे आप देखोगे आपके सामने गूगल क्रोम ओपन हुआ रहेगा |
Windows +B = टास्कबार के राईट साइड में जो बटन है उसको एक्स्सेस करना
विंडोज का ये शार्टकट भी टास्कबार से रिलेटेड है लेकीन यहाँ पर टास्कबार के ऑब्जेक्ट को सलेक्ट ना करके हम टास्कबार के राईट साइड पर जितने ओब्जेक्ट है लाइक ब्लूटूथ, वाईफाई, डेट और टाइम, जैसे जितने भी ऑब्जेक्ट है उनको सलेक्ट करके ओपन करने के लिए किया जाता है इसके लिए आपकों सिर्फ अपने किबोर्ड के विंडोज बटन के साथ बी बटन को प्रेस करना होगा इसके साथ ही इस ऑब्जेक्ट को उपर, नीचे,दाये,बाये के लिए अपने कीबोर्ड के चार सभी बटनों का सहारा लेना होगा |
Windows + D = सभी टास्क को मिनीमाईज करना और मैक्सीमाईज करना (एकसाथ बंद करना और एक साथ ओपन करना )
Windows का ये शॉर्टकट आपके कम्प्यूटर एक्स्सेस को फ़ास्ट करने में बहुत ही मदतगार साबित हो सकता है वो ऐसे जैसे मान लीजिये अपने कई सारे ऑब्जेक्ट अपने डेस्कटॉप पर खोल रक्खे है और आप उन्हें एक साथ बंद करना चाहते हो तो आपको सिर्फ अपने कीबोर्ड से विंडोज और डी बटन को एकसाथ प्रेस करना होगा अब आप देखेंगे की आपका सभी ऑब्जेक्ट बंद हो चूका होगा |
Windows + L = डेक्सटॉप को लॉक करना
कभी- कभी हम अपने डेस्कटॉप पर काम करते करते थक जाते है और फिर अपने कम्प्यूटर को वैसे ही छोड़कर कही रेस्ट ले रहे होते है लेकिन उस वक्त हमारा कम्प्यूटर वैसे ही चलता रहता है और उस वक्त हमें जरुरत होती है की अपने कम्प्यूटर के स्क्रीन को लॉक कर दे ताकि कोई और हमारे डेस्कटॉप के मॉनिटर को देख न सके तो उस वक्त विंडोस के साथ एल बटन का प्रयोग करना चाहिए |
Windows + Tab = विंडोज में खुले सभी सॉफ्टवेयर को एक साथ रन करना
अक्सर हम अपने कम्प्यूटर में कई प्रकार के सॉफ्टवेयर को एक साथ खोल लेते है और जब बात आती है एक एक करके सबको चलाने की या फिर एक साथ सबको चलाने की उस वक्त हम सोच में पड जाते है की अब क्या करे ? ऐसे में आप विंडोज के साथ टैब बटन का प्रयोग करके इसका इस्तेमाल अच्छी तरह से कर सकते है |
Windows + V = कॉपी किये गए क्लिपबोर्ड का खुलना
दोस्तों जब भी हम अपने कम्प्युटर पर काम कर रहे होते है उस दौरान हमें बहुत सारे टेक्स्ट को या फिर इमेज को कॉपी करना पड़ता है और हम उस दौरान न जाने कितने टेक्स्ट और इमेज को कॉपी कर रक्खे होते है और हमें वो दिखाई नहि देते जिसके कारण हम उस टेक्स्ट को कही पर पेस्ट नहीं कर पाते तो इसके लिए आपको अपने कम्प्यूटर से विंडोज के साथ V बटन को प्रेस करके रखना होगा ऐसा करते ही आपके सामने आपका क्लिपबोर्ड ओपन हो जायेगा और वहा पर आपको आपके द्वारा किये गए सभी कॉपी की गयी चीजे दिखाई देने लगेगी अब आप अपने हिसाब से यूज कर पाएंगे |
Windows + E = माय कम्प्यूटर का ओपन होना
जी हा आप बिलकुल सही सोच रहे है यदि आप विंडोज बटन के साथ इ बटन को प्रेस कर देते है तो आपके सामने आपके कम्प्यूटर का सबसे अहम् हिस्सा आपका फाइल एक्स्प्लोरर ओपन हो जाता है और आप इसे चाहे जैसे चाहे वैसे इस्तेमाल कर सकते है|
Windows + print स्क्रीन बटन = स्क्रीन शॉट
अगर आप अपने कम्प्यूटर पर काम करते -करते किसी भी चीज का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हो और उसे कही पर पेस्ट करना चाहते हो तो आप विंडोज के साथ print स्क्रीन बटन का उपयोग कर सकते है यकीं मानिये ये आपके लिए एक जादू जैसा हो सकता है|
Windows + U = सेटिंग
दोस्तों अगर आप अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप में सेटिंग को ढूढ़ रहे हो और वो आपको कही पर भी नजर नहीं आ रहा तो घबराये नहीं बल्कि अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप के कीबोर्ड पर जाये और वहा पर आप विंडोज बटन के साथ यु बटन को दबा दे आप देखेंगे की आप अपने विंडोज की सेटिंग में आ चुके होंगे |
Windows + K = ब्लूटूथ
अगर आप अपने लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप में लगे अपने ब्लू टूथ डीवाइस को ढूढ़ ढूढ़ कर थक गए हो तो आप अपने लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप के कीबोर्ड पर जाये और विंडोज के साथ के बटन का इस्तेमाल कर सकते है और आप देखेंगे की वहा पर आपके सामने आपके ब्लूटूथ सामने सर्च करता दिखाई देता होगा |
Windows + A =नेविगेशन बार
अगर आप अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप से विंडोज के साथ A बटन का उपयोग करते है तो यहाँ पर आपका सारा नेविगेशन वार का आप्शन खुलकर आ जायेगा | यहाँ पर आप सोच रहे होंगे नेविगेशन वार के बारे मे तो इसे ऐसे समझ लीजिये की आपके मोबाइल में ऊपर से खीचने पर वाई-फाई के साथ अन्य जितने भी आइकन होते है वो नेविगेशन वार में ही होते है |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें